मोबाईल दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस सूत्रो ने बताया कि पिछले दिनों भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलीडीह में यह घटना हुई थी। जहां कृष्णकांत साहू की मोबाईल दुकान से 4 नग की पेड मोबाईल और 27 नग कॉम्बो समेत अन्य सामान पार किये गये थे। मामले में पुलिस के द्वारा दो युवक ठाकुर रामपाल और अनिरुद्ध निषाद समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। जिन पर मोबाईल दुकान में चोरी का आरोप है आरोपी युवको को ग्राम जरवायडीह का निवासी बताया गया है। मामले के खुलासे में पुलिस के द्वारा बताया गया कि आरोपी युवक चोरी के दिन दुकान का ताला तोडऩे के लिये ताले में पहले पेट्रोल डालकर आग लगाकर ताला तोडऩे का प्रयास किये थे पश्चात जब ताला नही टूटा तो फिर उसे पत्थर से तोड़कर दुकान से सामान पार किये गये थे। हालांकि अब चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और चोरी किये गये मोबाई समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिये गये है।

