Uncategorized

जर्जर शाला भवन में बच्चे कर रहे शिक्षा ग्रहण, मंडरा रहा खतरा


धमतरी। शिक्षा के नाम करोड़ो रुपये खर्च किया जा रहा है। बावजूद शहरी क्षेत्र के आसपास गांव के कुछ स्कूलो की स्थिति बेहद दयनीय है। कुछ इसी तरह की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत श्यामतराई के ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। समिति के अध्यक्ष टीकाराम साहू, सचिव रोशन साहू, उपाध्यक्ष पुखराज साहू के अलावा बालक राम साहू, द्वारका साहू, तुलुराम साहू, प्रभुराम साहू, तिलक राम, रामनाथ, देवकुमार साहू, भोलाराम साहू ने बताया कि शासकीय माध्यमिक शाला भवन के दीवारो में बड़ी-बड़ी दरारे आ गई है। इससे यह जर्जर स्थिति में है। इससे बच्चों को जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करनी पड़ती है। जर्जर स्थिति में शाला भवन होने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इससे पालको एवं ग्रामीण जन बेहद चितिंत है। ग्रामीणों ने बताया कि शाला भवन की माली हालत इतनी खराब है कि बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने लगता है। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कतें होती है। अधिक बारिश होने पर शाला भवन कक्ष के अंदर पानी भर जाता है। इस समस्या से पूर्व में भी अवगत कराया गया है। लेकिन कोई पहल नही हुआ है। इसे देख वे जल्द से जल्द नवीन शाला भवन निर्माण कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पुखराज साहू, तिलक राम, भूषण, मानसिंग मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!