एमएसएमई विकास को मिला नया आयाम

कुरुद। सांधा रोड, संजय नगर, कुरूद में मंगलवार को रैम्प योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय संवेदनशीलता कार्यशाला ने स्थानीय उद्यमिता को नई दिशा दी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु निटकॉन लिमिटेड द्वारा राज्य औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों और एमएसएमई से जुडऩे के इच्छुक युवाओं को उद्यमिता की मूलभूत जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रभावी साबित हुआ। मुख्य अतिथि सितेश्वर सिन्हा, निदेशक शिव ऑटो कुरूद, राइस मिलर एवं सफल कृषक, ने कृषि आधारित व्यवसायों में तकनीक को जोडऩे और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोडऩे की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि रमेश पाण्डेय, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कुरूद, ने व्यापार में संगठन, पारदर्शिता और सहयोग को विकास की आधारशिला बताया। विकेश साहू, एकल संपर्क अधिकारी, निटकॉन लिमिटेड ने रैम्प योजना के उद्देश्यों और एमएसएमई के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। प्रशांत नायडू, उद्यमी, गीतांजलि इंडस्ट्रीज, कुरूद धमतरी ने स्थानीय बाजार के अवसरों, प्रतिस्पर्धा और व्यापार विस्तार की रणनीतियों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। रविंद्र नाग, मुख्य प्रशिक्षक उद्यमिता विकास कार्यक्रम, ने उद्यम पोर्टल पर एमएसएमई पंजीकरण प्रक्रिया और इसके लाभ विस्तार से समझाए, जिससे प्रतिभागी अत्यंत लाभान्वित हुए।
