Uncategorized

नगरी जनपद पंचायत में भाजपा के महेश गोटा अध्यक्ष व हृदय साहू बने उपाध्यक्ष


नगरी। 25 सदस्यों वाले जनपद पंचायत नगरी में भाजपा अधिकृत 12 तथा कांग्रेस अधिकृत 9 सदस्य जीतकर आये तथा 4 सदस्य निर्दलीय जीते, हालांकि उनमें से तीन भाजपा के ही थे। कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए मुनेन्द्र ध्रुव तथा उपाध्यक्ष के लिए नंदिनी साहू को प्रत्याशी बनाया। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश गोटा व उपाध्यक्ष प्रत्याशी हृदय साहू को 15-15 मत मिले, दोनों ने 5-5 मतों से जीत दर्ज की। इस तरह नगरी जनपद में एक बार फिर भाजपा काबिज हुई। पिछले चुनाव में बहुमत कांग्रेस के पास था लेकिन अंतिम समय में दिनेश्वरी नेताम ने पाला बदल दिया और भाजपा के समर्थन से जीत दर्ज की थी। नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष महेश गोटा ने कहा कि यह जीत भाजपा की संगठनात्मक शक्ति, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। नगरी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है, इसलिए विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी बल्कि निर्बाध गति से विकास कार्यों को गति मिलेगी। नगरी क्षेत्र का समग्र विकास आम जनता की अपेक्षा के अनुरूप किया जाएगा। जनपद पंचायत के चुनाव के बाद भाजपा समर्थित जनपद सदस्य तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्हें जनपद अध्यक्ष के लिए भाजपा से प्रबल दावेदार माना जा रहा था इस्तीफे की वजह प्रत्याशी चयन में नाराजगी को माना जा रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!