कल महिला दिवस पर कुरुद नगर पंचायत में होगा शपथ समारोह
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर सभी पार्षदो ंके साथ लेंगी पद एवं गोपनीयता की शपथ

कुुरुद। कुरूद नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर और उनके साथ भाजपा के सभी पार्षदों ने 8 मार्च को महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकर होंगे। इस रोज ज्योति भानु चन्द्राकर नगर पंचायत की अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगी, वहीं महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के महत्व को बताया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके योगदान को मान्यता देने और समाज में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। ज्योति भानु चन्द्राकर के साथ भाजपा पार्षद महेंद्र गायकवाड, सितेश सिन्हा, मिथिलेश बैस, रवि प्रकाश मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर और राजकुमारी ध्रुव ने विधायक कहा कि महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विधायाक अजय चन्द्राकर के माध्यम से महिलाओं की शक्ति और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करेंगे। पूर्व मंत्री ने इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कार्यक्रम में शिरकत करने की अपनी खुशी व्यक्त की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक अहम पहल बताया। इस आयोजन से महिला सशक्तिकरण का संदेश देने और कुरूद नगर पंचायत के विकास में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि ज्योति भानु चन्द्राकर कुरुद नगर पंचायात की अध्यक्ष पहले भी रह चुकी है। उनका कार्यकाल काफी सफल माना जाता है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होने कुरुद नगर को गति दी थी। विकास के नये आयाम स्थापित किये गये है। इस बार भी जनता ने उन्हें इन्ही उम्मीदों के साथ चुना है जिस पर ज्योति भानू चन्द्राकर ने कहा कि यह चुनाव उन्होने नहीं बल्कि कुरुद की जनता ने जीता है। वे सदैव कुरुद के विकास के लिए समर्पित रहेंगी। विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में सबके सहयोग से कुरुद में जनता के उम्मीदों के अनुरुप विकास कार्य करायेंगे।