Uncategorized

अवैध शराब बेचते आरोपी को कुरुद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,29 पौवा शराब एवं नगदी सहित कुल 3,200 रुपये जप्त

कुरूद पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय निगरानी के दौरान भरदा रोड भारत माला रोड पुल के नीचे, कुरूद के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से देशी मसाला शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया।आरोपी प्रकाश सोनकर पिता स्व. पंचुराम 32 वर्ष निवासी ग्राम नारी, थाना कुरूद क़े पास 29 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत 2,900 रुपये,बिक्री रकम 300 रुपये, कुल जुमला रकम 3,200 रुपये जप्त किया गया.उक्त अवैध शराब एवं नगदी को विधिवत जप्त कर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपी को वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!