Uncategorized

मनरेगा बचाओ संग्राम क़े तहत कंडेल से गागरा तक कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

जिला महिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के तत्वाधान में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत धमतरी विधानसभा के ग्राम कंडेल से गागरा तक पदयात्रा कर ग्रामीणों और मजदूरों से संवाद करते हुए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा लगातार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना की मूल भावनाओं के साथ जो राजनीतिक खिलवाड़ किया जा रहा हैँ उसके बारे मे बताया गया।बजट में कटौती और नियमों में जटिलता लाकर गरीबों के हक को मारने की साजिश रची जा रही है। मजदूरों के पसीने की कमाई को रोकने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चोट पहुँचाने वाली भाजपा सरकार की इन दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी है।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना मोहन लालवानी कविता बाबर योगेश शर्मा कृष्णा मरकाम सुमन मेश्राम प्रकाश पवार सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!