Uncategorized

थाना मगरलोड ने दंतेश्वरी चौक जामली में आयोजित किया नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शास.हाई स्कूल मोहंदी के स्काउट-गाइड छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया नशा मुक्ति का संदेश

बैंक ठगी,साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों पर भी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

एसपी के निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा ग्राम जामली स्थित दंतेश्वरी चौक में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाई स्कूल मोहंदी के स्काउट-गाइड छात्रों ने नशा मुक्ति के संबंध में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गीत, नाटक एवं नारों के माध्यम से छात्रों ने समाज को यह संदेश दिया कि नशा जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है और इससे दूर रहना ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है.पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित छात्रों एवं ग्रामीणजनों को बढ़ते साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट एवं मोबाइल का सुरक्षित उपयोग करना आज के समय की आवश्यकता है.कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!