Uncategorized

शास.हाई स्कूल कसावाही में धमतरी पुलिस ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

साइबर अपराधों से बचाव हेतु स्कूली बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

एसपी के निर्देशन में धमतरी पुलिस,थाना रूद्री पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम कसावाही शासकीय हाई स्कूल में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना प्रभारी रूद्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि परिवार और समाज की प्रगति को भी प्रभावित करता है। नशे से उत्पन्न होने वाली शारीरिक बीमारियाँ, मानसिक तनाव और अपराध की प्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नशे से हमेशा दूर रहना आवश्यक है.आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराते हुए छात्रों को मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की समझाइश दी गई।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!