Uncategorized

भाजपा समर्थित अंगीरा ध्रुव धमतरी जनपद पंचायत की निर्विरोध अध्यक्ष बनी

पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू सहित भाजपा नेताओं व जनपद सदस्यों ने दी बधाई


धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद पंचायत धमतरी में निर्वाचन हुआ। जिसके पश्चात यहां भाजपा ने बहुमत हासिल किया। जिसके पश्चात आज जनपद पंचायत धमतरी में भाजपा की जनपद सदस्य निर्विरोध अध्यक्ष बनी।
ज्ञात हो कि धमतरी जनपद की 25 में से 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है। वहीं 7 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। इस प्रकार धमतरी जनपद अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाना तय माना जा रहा था जो कि आज सही साबित हुआ। जनपद सदस्य अंगीरा ध्रुव निर्विरोध अध्यक्ष बनी। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद, पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू, डीपेन्द्र साहू, उमेश साहू, दिग्विजय सिंह कृदत्त, विनय जैन, कमल डागा, पवन गजपाल, मोनिका देवांगन, राजू चन्द्राकर, सहित भाजपा नेता व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!