Uncategorized

ग्राम कुर्रा में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति तोडऩे की घटना की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमन्त माला ने की कड़ी निंदा


धमतरी। ग्राम कुर्रा में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की निंदनीय घटना सामने आई है। इस अमर विभूति की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना न केवल समाज के मूल्यों पर आघात है, बल्कि यह राष्ट्र की अस्मिता के विरुद्ध कृत्य भी है। नगर पंचायत आमदी के पूर्व अध्यक्ष हेमंत माला ने इस कृत्य की कठोर शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा, अटल जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा और आदर्श हैं, जिनकी प्रेरणा से देश ने प्रगति की राह पकड़ी। इस प्रकार की कायराना हरकत करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन को तत्काल दोषियों की पहचान कर कठोर दंड देना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। श्री माला ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मूर्ति को शीघ्र ही पुन: स्थापित किया जाए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रविरोधी कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटना से ग्रामवासियों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्र के नागरिकों ने एकजुट होकर इस कृत्य की निंदा की और प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग की है। स्थानीय स्तर पर भी अटल जी की प्रतिमा की पुनस्र्थापना की मांग उठ रही है। श्री हेमन्त माला ने आमजन से अपील की कि वे संयम बनाए रखें और शांति व्यवस्था को बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर ऐसे तत्वों को बेनकाब करना होगा जो समाज में विद्वेष फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!