Uncategorized

कुर्रा में ज्ञान का मार्ग उज्ज्वल और आलोकित हो, यही कामना है-पँ राजेश शर्मा

कुर्रा स्कूल में स्वागत गेट का हुआ भूमिपूजन

धमतरी के कुर्रा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वागत गेट बनाया जाएगा, इस कार्य का भूमि पूजन धर्म प्रेमी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
पँ राजेश शर्मा ने विद्यालय के छात्र छात्राओं, शिक्षकों और ग्राम वासियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, स्वागत गेट के साथ कुर्रा में ज्ञान का मार्ग ज्यादा उजला और ज्यादा आलोकित हो यही मेरी कामना है।इस कार्यक्रम में महेंद्र पंडित, जितेंद्र यदु, अमन राव, परमेश्वर साहू, ओमप्रकाश साहू, टिकेश्वर यादव, प्राचार्य बी.आर. साहू, खिलेश्वरी बनपेला, होमिता साहू,हिना नायक,मुकेश साहू, मिथलेश सिन्हा, हेमंत साहू,तिर्की, चितरेखा गंधर्व भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!