धरम लाल कौशिक राजनीति के धर्मराज,सभी नए विधायको के लिए प्रेरणा स्तोत्र- पं.राजेश शर्मा
उत्कृष्ट विधायक चुने गए धरमलाल कौशिक का सम्मान
छत्तीसगढ़ विधानसभा सभा मे साल 2026 के लिए बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक को उत्कृष्ठ विधायक चुना गया है, प्रदेश भर के 90 विधायकों के बीच उत्कृष्ठता से अलंकृत होना एक शानदार सम्मान है।
धरम लाल कौशिक 5 बार के विधायक है, पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके है,एक बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी कौशिक रहे है, वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी वो है।
धमतरी के धर्म प्रेमी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा ने धरम लाल कौशिक के उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर उनका सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया है। पँ राजेश ने कहा कि धरम लाल कौशिक राजनीति में धर्मराज की तरह है, उन्होंने हमेशा राजनीतिक धर्म के दायरे में पार्टी और जनता की सेवा की है, कोई भी अगर पहली बार विधायक बने तो तो उसे न सिर्फ जनता के बीच बल्कि विधानसभा के अंदर कैसा आचरण रखना चाहिए ये धरम लाल कौशिक से सीखना चाहिए।इस मौके पर धमतरी से महेंद्र पंडित, राकेश निर्वाण, लोकेश डागा और राहुल शर्मा ने भी धरम लाल कौशिक का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।
