महिम शुक्ला के कुरुद अध्यक्ष व होमेन्द्र साहू के भखारा अध्यक्ष बनने के पश्चात हुआ भव्य स्वागत

धमतरी। कुरुद ब्लॉक कांग्रेस की कमान महिम शुक्ला को और भखारा की जिम्मेदारी होमेंद्र साहू को सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के साथ ही जहां समर्थकों में उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर की अनुशंसा पर हुई इन नियुक्तियों से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। नियुक्ति की खबर मिलते ही कुरुद नगर कांग्रेसमय हो गया। समर्थकों ने नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया। ज्ञात हो कि महिम शुक्ला का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू हुआ है। वे यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला संयोजक और 2021 से अब तक विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे। वर्तमान में वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे। स्वागत समारोह पर वरिष्ठ कांग्रेसी रामदत्त शुक्ला, रमेश्वर साहू, कामराय साहू, रवि शर्मा, शत्रुघन साहू, तारेंद्र साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, पार्षद मनीष साहू, रजत चंद्राकर, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, मनोज अग्रवाल, ब्लॉक महामंत्री चंद्र प्रकाश देवांगन, अशोक साहू, लेखराम साहू, खेमराज चंद्राकर और भूषण चंद्राकर लव चंद्राकर, संतोष प्रजापति, तुकेश साहू, तुलसी राम साहू, रौशन चंद्राकर, रुद्र नाथ साहू, पंकज जोशी आदि उपस्थित थे।


