Uncategorized

साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा

धमतरी। दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मंगलवार से शुरू हुई। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 24 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान कथा परम पूज्य गुरुदेव आचार्य प्रवर राम प्रताप शास्त्री कोविंद महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा शुरू होने से पहले कर्मा चौक से कथा स्थल आमंत्रण हेरिटेज साहू सदन रूद्री तक कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं कलश सिर पर रखकर चल रही थी। प्रथम पंक्ति में बाजे गाजे राउत नाचा, आदिवासी नृत्य के साथ पुरुष वर्ग हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा में आचार्य राम प्रताप शास्त्री कोविंद महाराज चल रहे थे। कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचीं। जगह जगह पुष्प वर्षा किया गया कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ। तत्पश्चात यहां पर विधिवत श्रीमद् भागवत का पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया। कथा यजमान नरेंद्र साहू, दीनदयाल साहू, कौशल साहू ने आचार्य राम प्रताप शास्त्री कोविंद महाराज का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील साहू, राजकुमार साहू, के के साहू , दीपेन्द्र साहू, अवनेंद्र साहू, विधायक ओंकार साहू, हेमन्त माला, यशवंत साहू,रोहित साहू , नरेश साहू कृष्ण साहू, महेश साहू, मनोज साहू,तोषण साहू, रामेश्वर, देवनाथ साहू, राकेश साहू , होरी लाल साहू, ईश्वर साहू, लीलाराम साहू, पन्ना,गजानंद साहू , मनोज साहू, राकेश साहू ओकर साहू,विजय साहू,माधवेन्द्र हिरवानी, पंकज साहू, महिलाओं में पूर्व विधायक रंजना साहू , गुंजा साहू मनीषा साहू लता साहू, श्वेता गजपाल , पूर्णिमा साहू ,आशा साहू ,जयंती साहू ,संगीता साहू, निवेदिता साहू ,अर्चना साहू ,चांदनी साहू, गुंजा साहू, पूर्णिमा साहू ,रीना साहू, माया साहू , हर्ष साहू लता साहू, श्यामा साहू , ,किरनलता साहू, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!