Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस सप्ताह का शुभारंभ

धमतरी-सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस सप्ताह (1 जुलाई से 6 जुलाई) अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उत्सव के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विविध गतिविधियों के क्रियान्वयन के अंतर्गत जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा 1 जुलाई को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भोथली में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मॉडल ऑडिटिंग व वार्षिक आम सभा से संबंधित विषयों की जानकारी के पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत 10 वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप सेन सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, श्रीमती शिवरात्रि ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत भोथली, डॉ ए एन दीक्षित प्रवक्ता, सी पी साहू प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी संघ धमतरी की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर पूजन अर्चन पश्चात अतिथियों के स्वागत उपरांत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में दिलीप सेन ने कहा कि किसानों को साहूकारों के जाल से मुक्त कराने हेतु 1904 में सहकारिता का प्रारंभ हुआ। माननीय प्रधानमंत्री ने केंद्र में सहकारिता मंत्रालय का गठन कर सहकारी समितियो के विकास व लाभ से हम सभी परिचित हैं। सरपंच श्रीमती ध्रुव ने गांव के नवयुवकों को आव्हान करते हुए सहकारिता के विकास में कार्य करने प्रेरित किया। प्राधिकृत अधिकारी साहू ने मॉडल ऑडिटिंग व वार्षिक आम सभा की प्रक्रिया संबंधी विस्तार से जानकारी दी, इसके साथ ही उन्होंने गांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाकर हर पंचायत में 100 पेड़ लगाने अपील की। प्रवक्ता डॉक्टर दीक्षित ने सहकारिता की विशेषताएं एवं सिद्धांत से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार से समृद्धि अभियान ने सहकारी समितियो में जड़ता को समाप्त किया है। अब समिति के जागरूक नवयुवक अपनी समिति में नई गतिविधियां जोड़कर गांव की समृद्धि के वाहक बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहकारी क्षेत्र से जुड़े सदस्य, कृषक व महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक आनंद प्रकाश गुप्ता एवं आभर प्रदर्शन पैक्स भोथली प्रबंधक मुकेश साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!