Uncategorized

छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज के डॉ अजय यादव चुने गए निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष

धमतरी। मठपारा शीतला चौंक रायपुर में पंजीयन क्रमांक 4473 से संबंध प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष एवं दुर्ग संभागीय अध्यक्ष चुनाव रखा गया था। पूर्व निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न करवाया गया है। प्रांतीय संगठन के नेतृत्व में मतदाता सूची का अनुमोदन व जारी करने के पश्चात चुनाव समिति की धोषणा व अक्टूबर 8 अक्टूबर 2023 को चुनाव की प्रक्रिया की कार्यवाही संपन्न की गई। प्रांत के प्रत्येक जिला से पांच मतदाता निर्धारित की गई थी। कुल मतदाता 109 थी। दो नामांकन फार्म जमा हुए थे पहला नामांकन फार्म डॉ अजय यादव रायपुर एवं दुसरा फार्म जोहनसिंह यादव धमतरी ने किया था। निर्धारित समय पर नाम वापसी के तहत जोहनसिंह यादव धमतरी ने अपना नाम वापस ले लिया। 1 घंटा अतिरिक्त समय देने के पश्चात निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा डां.अजय यादव को छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 4473 का प्रांतीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसी प्रकार दुर्ग सभांगीय अध्यक्ष चुनाव 3 बजे से प्रारंभ की गई थी इस प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न करवाया गया। सभांगीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र फार्म जमा हुआ था। नामांकन भरने वाले बेमेतरा के जिला अध्यक्ष रवींद्र यादव थे। जिन्होंने ने दुर्ग सभांगीय अध्यक्ष पद की दावेदारी की थी। निर्वाचन अधिकारी के द्वारा बेमेतरा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव को दुर्ग संभाग के निर्विरोध संभागीय अध्यक्ष धोषित किया गया। 21 जिला संगठन, सभांगीय संगठन, प्रांतीय संगठन, चुनाव संचालन समिति, चुनाव व्यवस्थापक एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज ने धन्यवाद ज्ञापित एवं आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!