Uncategorized

चुनाव कंट्रोल रुम में सहयोगी बने भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा

कुशल नेतृत्व, चुनाव प्रबंधन, अनुभव व पार्टी के प्रति निष्ठा के चलते दी गई बड़ी जिम्मेदारी


धमतरी । भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा के अनुभव, नेतृत्व व कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें समय-समय पर विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी जाती रही है। इसी कड़ी में वर्तमान में विधानसभा चुनाव में भी उन्हें लगातार जवाबदारी सौंपी जा रही है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश में चुनाव संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है ,जिसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण समिति चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने को सौंपी गई है। श्री उपासने के सहयोगी के रूप में प्रदेश मंत्री रामू रोहरा नियुक्त किया गया। बता दें कि कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी के लिए केंद्र से लेकर राज्य तक के बड़े नेता के नामों पर मंथन के पश्चात सहयोगी की महत्वपूर्ण जवाबदारी श्री रोहरा को सौंपी गई है। रामू रोहरा ने कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी हेतु सहयोगी भूमिका संभाल ली है। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा पूर्व में धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके है। साथ ही सुकमा जिला संगठन प्रभारी सहित अन्य महत्वपूर्ण पदो पर रहकर पार्टी द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर चुके है। भाजपा में सालो से सक्रिय है और पार्टी आलाकमान से मिले निर्देशों का पालन करते रहे है। उन्हें संगठन के बेहतर संचालन व चुनाव प्रबंधन का अनुभव है। ऐसे में उनके इस अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा द्वारा चुनाव कंट्रोल रुम में सहयोगी के रुप में लिया जायेगा। इस प्रकार कहा जा सकता है कि आगामी विस चुनाव में रामू रोहरा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!