Uncategorized

निगम की जलकर बकायादारों पर सख्त कार्रवाई:5 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन किए गए विच्छेद

धमतरी-आयुक्त के आदेश तथा राजस्व अधिकारी पी.सी. सार्वा के निर्देशानुसार नगर निगम धमतरी द्वारा 15 जनवरी से जलकर बकाया वसूली अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से बकाया जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए चरणबद्ध कार्रवाई शुरू की है।
अभियान के पहले दिन रामसागर पारा वार्ड में निगम की टीम द्वारा बिल सूचना तामील कर उपभोक्ताओं को भुगतान हेतु पर्याप्त समय प्रदान किया गया था। इसके बावजूद निर्धारित अवधि में जल शुल्क जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कठोर कदम उठाया गया। इसी क्रम में ऐसे 5 जल उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन को आज विच्छेदित किया गया। निगम का कहना है कि जलकर विभाग की आय का प्रमुख स्रोत है, इसलिए समय पर शुल्क जमा करना सभी उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे लंबित जलकर राशि शीघ्र जमा कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और सभी वार्डों में बकायादार उपभोक्ताओं के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में वसूली दल क्रमांक 3 के प्रभारी मोहम्मद शेरखान के नेतृत्व में आलोक तिवारी, चैतन्य चंदेल, पंचराम सिन्हा, परशुराम, अशोक कुमार, योगेश, कमलेश साहू, कन्हैया मांडवी, खिलावन रजक, सनी वाल्मीकि, सरिता सोना और कंचन किरण शामिल रहे। निगम प्रशासन ने कहा कि जनहित में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!