साय सरकार जनता के द्वार यही है सुशासन की निशानी -रामू रोहरा
आमदी नगर पंचायत में आयोजित समाधन शिविर में शामिल हुए महापौर

तालाब सौंदर्यीकरण हेतु जल्द स्वीकृति का दिलाया भरोसा
धमतरी- समाधान शिविर का आयोजन आमदी नगर पंचायत में किया गया था।
इस शिविर में महापौर रामू रोहरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु निषाद, आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि साय सरकार व्दारा सुशासन तिहार के मद्देनजर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। धमतरी जिले में अब तक प्राप्त आवेदनों में से ९६ प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है इसके लिए मैं प्रशासन के साथ अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूँ। श्री रोहरा ने आगे कहा कि प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूर्ण किया जा रहा पिछले पांच साल से रूके हुए १८ लाख प्रधानमंत्री आवास में से ११ लाख आवासों को स्वीकृति मिली है। साय सरकार आपके व्दार आकर समस्याओं का निराकरण कर रही है यही सुशासन का निशानी जिसमें सरकार जनता के व्दार पहुंचती है। श्री रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का दूसरा राज्य है जहां रजिस्ट्री के पश्चात नामांतरण तत्काल होगा। नहीं तो पहले रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए चक्कर काटने पड़ता था। मुख्यमंत्री साय व्दारा प्रदेश की जनता को सुविधाएं देने का का प्रयास किया ज रहा है।
प्रधानमंत्री आवास का सबसे ज्यादा फायदा आमदी नगर पंचायत को मिला है क्योंकि सबसे ज्यादा स्वीकृति इसी नगरपंचायत को मिली है। आज इस मंच पर मुझे तालाब सौंदर्यीकरण की मांग की गई है तो मैं आश्वस्त करता हूँ कि बहुत जल्द ही इसकी स्वीकृति दिलाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने उपस्थित जनों को आश्वस्त किया कि धमतरी के विकास में कोई कमी नहीं होगी.

