Uncategorized

भाजपा का उद्देश्य भारत को एक सशक्त, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से जागरूक राष्ट्र बनाना है- रंजना साहू

भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई पूर्व विधायक

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल (सिहावा नगरी) धमतरी में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवम कार्यकर्ताओं को भाजपा की 46 वीं स्थापना दिवस की बधाई देते हुए केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्ष की विकास यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 साल की विकास यात्रा 2014 से 2025 एक लंबी और विविध पहल से भरी हुई है, जिसमें घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया, एकल कर व्यवस्था लागू कर पूरे देश में व्यापार को सरल बनाना, डिजिटल इंडिया लाकर सरकारी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाई, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने स्टार्टअप इंडिया योजना, सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार, स्मार्ट सिटीज़ मिशन के तहत आधुनिक शहरों का विकास,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण व स्वच्छता को बढ़ावा, आयुष्मान भारत योजना तहत 5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा योजना, स्किल इंडिया मिशन के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, वैश्विक मंचों पर भारत की स्थिति को सशक्त बनाया आदि अनेक कार्य को लागू कर देश के विकास को गति दिए।

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार संपूर्ण भारत को विकसित भारत संकल्प से जुड़कर 2047 तक देश को विकसित भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 6 अप्रैल 1980 में हमारे पुरोधाओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई जिसके प्रथम अध्यक्ष भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई थे जिन्होंने भारत देश में सुशासन लाकर देश को एक नई दिशा दिखाई, जोकि यह सबके लिए प्रेरणा है। इस सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष मोहन रोहित साहू, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यदू, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, मंडल महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया, पूर्व पार्षद झमित सिन्हा, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, हिरंजय साहू, मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जीवराखन साहू, कोमल यदु, हीरामन ध्रुव, दुर्गा साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!