Uncategorized
महावीर इंटरनेशनल द्वारा स्व. तारादेवी नाहर की द्वितीय पुण्यतिथि पर धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल में किया गया निःशुल्क टिफिन (महावीर प्रसादी) का वितरण

महावीर इंटरनेशनल शाखा धमतरी द्वारा स्व. तारादेवी नाहर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल में निःशुल्क टिफिन (महावीर प्रसादी) रोगी एवं उनके एक सहयोगी को वितरित किया गया , 45 रोगी लाभान्वित हुए ।महावीर प्रसादी के सहयोगदाता मंगल चंद डॉ पपेश नाहर थे.कार्यक्रम को सफल बनाने शाखा अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत, डॉ पपेश नाहर, निलेश लुंकड़, खेमचंद गोलछा, धीरेन्द्र नाहर, मितेश राखेचा, अशोक पारख , नीलू लुनावत, मनीषा लुंकड़, रजनी नाहर, श्रीमती अलका नाहर एवं रिषभ नाहर की सहभागिता रही.उक्त जानकारी सचिव निलेश लुंकड़ ने दी.
