Uncategorized

रायपुर, भखारा रोड पर दो जगहों पर झपटमारी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

3 सितंबर को प्रार्थिया श्रीमती टिकेश्वरी गजेंद्र अपने पति के साथ स्कूटी में रायपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे सिलीडीह-सिलतरा मोड़ के पास पहुँचीं, काली रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनका मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए।दूसरी घटना मे 9 सितंबर को
प्रार्थी शाहिल हुसैन अपनी पत्नी के साथ कांकेर से रायपुर आ रहे थे। सेमरा मोड़ के पास उनकी स्कूटी के पीछे बैठी पत्नी के हाथ से दो युवक पर्स झपटकर भाग निकले।
दोनों घटनाओं पर थाना भखारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 304(2), 3(5) बी एन एस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।एसपी द्वारा मामलों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।थाना भखारा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, निगरानी और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें ग्राम बोरिद, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियो मे नेतराम बंजारे, पिता धरम बंजारे 26 वर्ष
निवासी – ग्राम बोरिद, थाना रानीतराई व एक विधिसंघर्षरत बालक है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल व पर्स झपटने की बात स्वीकार की।उनकी निशानदेही पर कुल 2 नग मोबाइल फोन बरामद किए गए है।दोनों घटनाओं में प्रयुक्त स्प्लेंडर वाहन दोनों घटना के बाद थाना रंनचिरई में धारा 185 बी एन एस के अंतर्गत शराब सेवन कर वाहन चलाने के प्रकरण में जब्त है। संबंधित वाहन की जल्द ही विधिवत जप्ती की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!