अवैध शराब के कारोबार पर धमतरी पुलिस का करारा प्रहार: कुरूद एवं केरेगांव में दबिश देकर दो शराब कोचियों को रंगे हाथों पकड़ा
देशी शराब और कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 1,810 रुपये का सामान जप्त

एसपी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही,अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को दी जा रही कड़ी चेतावनी
धमतरी जिले में अवैध शराब के कारोबार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री तथा अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में थाना कुरूद एवं थाना केरेगांव पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री की नगद रकम जप्त की है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैंड कुरूद स्थित शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और शराब बिक्री करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ठाकुर राम यादव (पिता स्व. लालजी यादव), 23 वर्ष, निवासी संजय नगर कुरूद के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 12 पौवा देशी शराब – कीमत 960 रुपये।
शराब बिक्री की नगद रकम 300 रुपये।
इस प्रकार कुल 1,260 रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार थाना केरेगांव पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर ग्राम फुटहामुड़ा में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमलू नेताम (पिता स्व. रामसिंह नेताम), 23 वर्ष, निवासी ग्राम फुटहामुड़ा के रूप में हुई।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 350 रुपये।शराब बिक्री की नगद रकम 200 रुपये।इस प्रकार कुल 550 रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।