Uncategorized

नगरी पुलिस द्वारा दो सटोरियों पर छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 धारा 06(क)के तहत की गई कार्यवाही

3220 रूपये व 4 नग सट्टा पट्टी सहित 2 नग लेखन सामाग्री किया गया जप्त

थाना प्रभारी नगरी द्वारा दो अलग अलग जगहों पर दो सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते नगरी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।आरोपी राहुल बंजारे पिता बल्लू बंजारे 21 वर्ष वार्ड क्रमांक 13 बाजार पारा नगरी द्वारा नगरी के बस स्टैण्ड चौराहा के पास में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।जिनके पास से 870 रूपये नगदी,एक नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ 3 नग सट्टा पट्टी,1 नग डाट पेन जप्त किया गया।आरोपी योगेश देवांगन पिता भोमराज देवांगन 40 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 चुरियारापारा नगरी थाना नगरी जिला धमतरी द्वारा राजाबाड़ा नगरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।
जिनके पास से 2350 रूपये नगदी,एक नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 1 नग डाट पेन जप्त किया गया।दोनों सटोरिये के खिलाफ थाना नगरी में अप.क्र.48,49/24 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरी.टुमन लाल डडसेना ,सउनि.मोहन लाल निषाद,आरक्षक दुर्गेश ध्रुव, योगेश साहू ,प्रआर. हरीश साहू आरक्षक सुजय मंडल,महेंद्र सिंह,पीतांबर राजपूत,महिला आरक्षक सुनीता नेताम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!