Uncategorized

ग्राम भोथीपार में धूमधाम से मनाई गई मां शाकम्भरी जयंती

ग्राम भोथीपार में शाक-सब्जी एवं अन्न की देवी मां शाकम्भरी जयंती श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर ग्राम की मातृशक्तियों ने हरे रंग की साड़ियाँ धारण कर शाक-सब्जियों से सजे कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा ने ग्राम की गलियों में भ्रमण कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान समस्त ग्रामवासियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शाकम्भरी से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देवी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।
जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोकगीत व पारंपरिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मौके पर ग्राम विकास समित अध्यक्ष उचित राम साहू , छेदन पटेल,भूषण पटेल , धर्मेंद्र पटेल, डोमन पटेल, देवेंद्र पटेल, उमाशंकर पटेल, रुपसिंह पटेल, लोकेश्वर पटेल, गेंदलाल पटेल, खेमराज पटेल, राधे पटेल,सुनिता पटेल, भारती पटेल भुनेश्वरी पटेल, वेंनलाल पटेल,टोमन साहू, दुजराम पटेल, भालचंद पटेल, टकेश्वर पटेल, रिसेन्द पटेल, भालचंद्र पटेल , गुलाप पटेल, धरम पटेल, रोहित पटेल, रोशन पटेल, घना पटेल, मोहपत्त पटेल, जयपाल पटेल, भानुप्रताप पटेल , बोधन पटेल, देवेश पटेल साथ में बड़ी संख्या में मरार समाज के मातृशक्ति व ग्राम वासियों की उपस्थिति रही |

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!