Uncategorized

साधकों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने दीप किया प्रज्ज्वलित

भखारा भठेली में ज्योति कलश स्थापना संपन्न

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ नवरात्रि आरंभ हो रही है, जो नवमी तिथि को समाप्त होती है। बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिन की होगी। ऐसे में 31 मार्च से आरंभ होकर 6 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ कलश स्थापना करने का विधान है। जो जातक पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, तो वह कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योत भी जलाते हैं। यह बहुत ही पवित्र ज्योत होती है, जो पूरे नवरात्रि जलाई जाती है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भखारा भठेली स्थित गायत्री प्रज्ञा भवन में अखंड ज्योति एवं कलश स्थापना विधि पूर्वक किया गया।जिसमें साधकों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्थापित किया। साथ ही विधायक प्रतिनिधि हरख जैन पप्पू, टीका राम साहू,हेम सिंह गौर, वीरेंद्र साहू, पूर्व पार्षद भारती साहू सहित साधक गण गायत्री प्रज्ञा परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!