Uncategorized

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत रुद्री–छाती मार्ग निर्माण के लिए 5.51 करोड़ रुपये स्वीकृत

ओंकार साहू के सतत प्रयासों से का मिला परिणाम

धमतरी। ओंकार साहू के सतत प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत रुद्री से छाती मार्ग के निर्माण हेतु 5 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।ग्रामीण संपर्क मार्ग होगा मजबूत
रुद्री–छाती मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे आम नागरिकों, किसानों एवं विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्वीकृत राशि से सड़क का सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाएगा, जिससे परिवहन व्यवस्था सुगम और सुरक्षित होगी।कृषि एवं व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
इस मार्ग के निर्माण से स्थानीय किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत निरंतर प्रयास कर क्षेत्र के लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा है, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति पर विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!