Uncategorized

कबड्डी से होता है शारीरिक विकास- बलजीत छाबड़ा

ग्राम चर्रा मे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

सिहावा क्षेत्र के चर्रा ग्राम में जय ठाकुर देव समिति द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बलजीत छाबड़ा तथा विशेष अतिथि सिरसीदा सरपंच नर्सिंग मरकाम जनपद सदस्य पन्ना मरकाम (नगर पंचायत पार्षद) राजा पवार की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि बलजीत छाबड़ा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी शारीरिक विकास, फुर्ती और अनुशासन का उत्कृष्ट खेल है, जो युवाओं को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में 42 टीमों ने भाग लिया, जिसमें छोटू क्लब, पदमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।शानदार आयोजन को देखने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!