Uncategorized

साल 2025 में चुनाव परिणाम रहे भाजपा के पक्ष में : शहरी और ग्रामीण सत्ता में फिर से काबिज हुई भाजपा

नगर निगम, नगर पंचायत, जनपद, जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी

धमतरी निगम, कुरुद, नगरी, भखारा, आमदी नगर पंचायत, धमतरी, कुरुद, नगरी जनपद व जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत

धमतरी। साल 2025 को अब एक दिन ही शेष रह गया गया है। इसके बाद नया वर्ष 2026 को शुभारंभ होगा। इस अंतिम दिनों में बीते साल भर की घटनाओं पर चर्चा हो रही है। जिसमें राजनीति भी प्रमुख है। साल 2025 की राजनीति धमतरी जिले में भाजपा के नाम रही है। यहां भाजपा ने कांग्रेस को चुनाव परिणाम में काफी पीछे रखा है।
साल 2025 चुनावी वर्ष रहा जहां नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए। नगरीय निकाय में भाजपा ने जिल में कांग्रेस को एकतरफा मात दी। इसके पश्चात 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन 2025 के चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति हो गई। धमतरी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने फिर से जीत दर्ज करते हुए सत्ता हथिया ली। यहां भाजपा के अधिकांश पार्षद जीते। प्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा ने रिकार्ड मतों से एकतरफा जीत दर्ज किया।
इसी प्रकार के जिले के अन्य नगरीय निकायो में भी भाजपा आगे रही। आमदी, कुरुद, नगरी, भखारा नगर पंचायतो में भाजपा जीती जबकि मगरलोड नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा हुआ। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बात करें तो उसमें भी भाजपा हावी रही। धमतरी कुरुद, नगरी जनपद पंचायत में भाजपा काबिज हुई। यहां तक की जिला पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की।
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से हुआ बवाल
धमतरी निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा के कविन्द्र जैन ने आपत्ति दर्ज कराई कि वे निगम के लाभार्थी है. इस प्रकार चुनाव लडऩे पात्र नहीं है। जिस पर निर्वाचन आयोग ने निगम कार्यालय में सुनवानी की जिसमें आपत्ति को सही बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया। इससे काफी राजनीति बवाल हुआ। यहां तक की कांग्रेस अपने डमी प्रत्याशी भी मैदान में नहीं उतार पाई। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा को चुनाव में अघोषित वॉकओव्हर मिल गया।
विपक्ष के साथ अपने भी निभाते रहे विपक्ष की भूमिका
वैसे तो नगर निगम व जिला पंचायत में भाजपा को पूर्ण बहुमत है बाउजूद इसके यहां कई बार भाजपा विपक्ष से ज्यादा अपनो से ही परेशान रही है। विपक्ष का काम तो सत्ता पक्ष का विरोध करना ही है। लेकिन जब विपक्ष का कार्य सत्ता पक्ष के लोग करने लगे तो जनप्रतिनिधियों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसा ही कई वाक्या 2025 में निगम व जिला पंचायत में नजर आया।
निकाय, पंचायत चुनाव के प्रमुख घटनाक्रम
:- धमतरी निगम के 40 वार्डो में से 27 में भाजपा जीती।
:- 8 वार्डो में कांग्रेस, 5 वार्डो में निर्दलीय जीते।
:- आमदी कुरुद भखारा में एक ही नाम ज्योति वाले बने नपं अध्यक्ष ।
:- निगम एमआईसी की पदो में 4 अनुभवी व 4 नये पार्षदों को मिली जगह ।
:- कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन रद्द होने के बाद सही नामांकन वाले कांग्रेसी तिलक सोनकर को पार्टी ने नहीं बनाया प्रत्याशी ।
:- 11 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य लेकिन दिसम्बर तक वसूल पाये है सिर्फ 50 फीसदी टैक्स।
:- विपक्षी पार्षद भ्रष्टाचार के आरोप लगा घेरते रहे महापौर को ।
:- कुरुद नपं में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी जीते, लेकिन 15 में से सिर्फ 6 वार्ड में ही भाजपा जीत पाई।
:- नगरी जनपद पंचायत चुनाव में निर्दलीय जीतने वाले महेश गोटा, हृदय साहू को भाजपा ने बनाया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष।
:- आमदी नगर पंचायत चुनाव में विधायक ओंकार साहू की पत्नि को मिली करारी हार।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!