Uncategorized

पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने टॉस कराकर राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा का किया शुभारंभ

धमतरी। धमतरी विधानसभा के ग्राम भोथली में रियल कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में राज्य स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों द्वारा गुलाल चंदन एवं श्रीफल भेंट कर मंच में स्वागत किया गया।

श्री चोपड़ा के साथ सोनाराम, हुलाश राम साहू पूर्व सरपंच, प्रवीण साहू, दिग्विजय सिंह ध्रुव, त्रिभुवन संहरा, घनस्याम साहू, प्रेम सिन्हा, खेमराज साहू, गिरधर सेन, तुलाराम, हेमन्त संहरा, ऋषभ सिन्हा का भी स्वागत किया गया। श्री चोपड़ा द्वारा दोनो टीमों के बीच टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि हम खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ मन से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकेंगे। इस कब्बड़ी प्रतियोगिता में प्रथम देवरी (बालोद), द्वितीय लोहारडीह (महासमुंद), तृतीय उतई (भिलाई) ने अपना स्थान बनाया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हेमंत संहरा, उपाध्यक्ष ऋषभ सिन्हा, सचिव चिराग संहरा, सहसचिव रोशन साहू, कोषाध्यक्ष लोमेश पटेल, सदस्य गण शेखर संहरा, कुश कुमार, गौरी शंकर, रवि सेन, केश कुमार, लोनश मांडवी, खूमेश, मनीष, रमन, देवेन, गजेंद्र पटेल, सागर सेन, कृष, प्रियांशु, सतीश, योगेंद्र, विजेश, गिरिराज, राहुल, दिनेश, लल्लू, किषु,पुष्कर, मुनि बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!