Uncategorized

महिला मोर्चा कोषाअध्यक्ष हेमलता शर्मा के साथ भाजपा नेत्रियां बिहार में कर रही प्रचार-प्रसार

जिला महिला मोर्चा महामंत्री मोनिका देवांगन के साथ अन्य जिलों के महिला मोर्चा की पधाधिकारी भी प्रचार में है शामिल

धमतरी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व शालिनी राजपूत के निर्देश पर कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा महिला मोर्चा टीम के साथ पटना बिहार में प्रचार की कमान संभाल रही है। बिहार शासन कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने महिला मोर्चा की टीम का बिहार पहुंचने पर उत्साहवर्धन किया। महासमुंद लोकसभा मतदान के बाद धमतरी विधानसभा में महिला मोर्चा जनसंपर्क प्रभारी रही प्रदेश महिला मोर्चा कोषाअध्यक्ष हेमलता शर्मा जांजगीर चंपा में प्रचार प्रसार के बाद अगले चरण के लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए महिला मोर्चा टीम के साथ जिसमे जिला महिलामोर्चा महामंत्री मोनिका देवांगन साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष व महिला मोर्चा की पधाधिकारी शामिल है। पटना बिहार लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंची है। बूथ बूथ जाकर भाजपा के लिए प्रचार का कमान संभाले हुई है।

हेमलता शर्मा ने कहा पूरे छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन का अच्छा प्रतिसाद चुनाव में मिल चुका है जिसका परिणाम छत्तीसगढ़ की पूरी 11 लोकसभा सीट के विजय के रूप में दिखेगा एवं देश में भाजपा एनडीए का 400 पार विजय श्री होना तय हैं महिला किसान मजदूर युवा व्यापारी सभी वर्गो के उत्थान के लिए मोदी जी ने कार्य किया। भारत की आत्मा यहां की सभ्यता संस्कृति परंपरा है जिसका निर्वाहन करतें हुए मोदी जी विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाया है और पूरे विश्व में भारत मांन बढ़ाया है और यह सतत् जारी रहेगा। मोदी जी की गारंटी के अनुसार भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी वाला देश इस पंचवर्षीय कार्यकाल में बनेगा। निश्चित रूप से पूरे देश में भाजपा व मोदी जी को तीसरी बार सत्ता सौंपने की लहर चल रही। भाजपा के स्वच्छ शांतिपूर्ण सुशासन विकास के संकल्प मोदी जी की गारंटी पर जनता अपना मुहर लगा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!