विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के युवाओं ने किया शौर्य, वीरता, साहस का राजधानी में उत्कृष्ट प्रदर्शन
बीरगांव में निकाली गई शौर्य यात्रा, तलवारबाजी ,येष्टि, दण्ड, नान चाक, ताइक्वांडो, युद्व कला का किया गया प्रदर्शन

धमतरी। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल जिला के युवाओं ने शौर्य, वीरता, साहस का राजधानी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया साथ ही शौर्य यात्रा बीरगांव में निकाला। रात्रि में प्रान्त एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष अखाड़ा का प्रस्तुतिकरण किया जिसमें तलवारबाजी ,येष्टि, दण्ड, नान चाक, ताइक्वांडो, युद्व कला का प्रदर्शन किया।एक बजरंगी को दस बजरंगियों से लड़ाया गया, एक से एक, एक को दो और एक को समूह से सभी घातक हथियारों से लड़वाया गया, युद्ध कला के दौरान रायफल चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया, राजधानी बजरंगियों के जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पथ संचलन के दौरान कड़ी पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। जिसमे लगभग 100 से अधिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था, धमतरी जिले के बजरंगियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिले से जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन, गौरक्षा प्रमुख़ मानव जी एवं प्रखंड से चित्रेश साहू भी सम्मिलित हुए एवं प्रांतीय, राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात भी की साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

गौ माता को राजमाता बनाने, धर्मांतरण पर कठोर कानून लाने, ईश निंदा कानून, राज्य सरकार द्वारा लागू करने हेतु प्रस्ताव लाने, उग्र आंदोलन राज्य स्तर पर करने हेतु चर्चा की गई ,उपरोक्त कानून पर मांग का प्रदर्शन सर्व प्रथम धमतरी जिले से आगाज करने का प्रस्ताव रखा गया एवं प्रांतीय कार्यकारणी से प्रान्तीय सहमंत्री घनश्याम चौधरी द्वारा जिले में बजरंगियों के प्रशिक्षण आरम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया एवं विभूति भूषण द्वारा जिले को भगवामय सनातन संस्कृति और परम्परा के अनुरूप हिंदुओ में संस्कार के प्रति प्रेरित करने कहा गया।राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा कानून का अच्छे से अध्ययन कर प्रस्ताव लाने हेतु जिला कार्यकारिणी को प्रेरित किया गया । जिले की टीम को संदीप अग्रवाल एवं रामचंद्र देवांगन ने शुभकामनाएं दी ,जिलाकार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आर्यावर्त में भगवा ध्वज और हिन्दू राष्ट्र राम राज्य निर्माण के लिए आवश्यक है कि सम्पूर्ण हिन्दुओ को उनके संस्कार ,चारों आश्रम व्यवस्था एवं पुरुषार्थ के समस्त गुणो से परिचित करवाया जाए।भारत माता को परमवैभव के शिखर पर पहुंचाना एवं इस राष्ट्र पुरुष को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सबको शपथ लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में समूह का प्रतिनिधित्व जिले के दीपक सोनी, रवि मगरलोड द्वारा किया गया।

