Uncategorized

मेडिकल परीक्षण के दौरान गांजा तस्करी का आरोपी अस्पताल से फरार, पुलिस जुटी तलाश मे

10 जून को सिहावा थाना द्वारा तीन गांजा तस्करों को पकड़ा गया था

धमतरी- जिले में गांजा तस्करों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बुधवार 10 जून को भी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से कार में गांजा तस्करी हो रही है।सांकरा गहनासियार मोड़ के पास पुलिस ने पॉइंट लगाया। एक इमेज कार इमेज MH 27 DT 0319 आते हुए दिखा दिया। पुलिस ने तत्काल उसे रोका, जिसमें तीन लोग सवार थे। चेकिंग के दौरान कार में 18 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया।गांजा,कार, मोबाइल सहित जुमला 14 लाख 30 हजार रुपए जप्त किया गया। तीन आरोपी रविंद्र दुबे, पलाश गजभिए और महिला सोनू खैरवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस न्यायालय में पेश करने के पहले तीनों को नगरी अस्पताल में मुलाहिजा के लिए ले गई थी।इसी दौरान पलाश गजभिये पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का शैलेंद्र पांडे ने बताया कि बुधवार को सिहावा थाना द्वारा गांजा मामले में कार्रवाई की गई थी। जिसमें तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। तीनों को नगरी अस्पताल मुलाहिजा के लिए लाया गया था। मुलाहिजा के बाद एक आरोपी फरार हो गया है। इसमें आरक्षक की लापरवाही है। आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!