Uncategorized

स्व. सम्मुखदास पंजवानी जी के जन्मदिवस एवं स्व. सरस्वती देवी पंजवानी जी की पुण्य स्मृति में शीतल मठा सेवा

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर पालिका धमतरी स्व. सम्मुखदास पंजवानी के जन्मदिवस तथा उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती सरस्वती देवी पंजवानी की पुण्य स्मृति में रत्नाबांधा रोड स्थित बंधन बैंक के सामने शीतल मठा सेवा का आयोजन किया गया।श्रीमती प्रिया पंजवानी एवं डॉ. विजय पंजवानी के सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्य में सैकड़ों राहगीरों, पदयात्रियों एवं वाहन चालकों को स्नेहपूर्वक शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक मठा वितरित किया गया।
सेवा कार्य की विशेषता यह रही कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मठा वितरण के लिए मिट्टी के कुल्हड़ों का उपयोग किया गया। इससे भारतीय परंपरा के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।कार्यक्रम में परिवार की बेटियां शारदा बड़वानी, अनीता बड़वानी एवं सीमा चावलानी विशेष रूप से अपने मायके पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उनकी उपस्थिति ने यह दर्शाया कि माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार समय और दूरी से परे सदैव जीवित रहते हैं।
इस अवसर पर अंगद पंजवानी, जीना पंजवानी, विहान पंजवानी, भव्य रूपरेला, सुमिता पंजवानी, नरेश पंजवानी, सुभाष मलिक,वर्षा खंडेलवाल, सुलेखा जोशी राज जैन भानु लोहाना , सरिता दोशी एवं परिवारजनों और सहयोगियों ने भी सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!