Uncategorized

उत्तम स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी :रामू रोहरा

सिंधी प्रीमियम लीग का महापौर ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ


धमतरी। स्थनीय मिशन मैदान में मार्निंग क्रिकेट क्लब के सहयोग से एस पी एल सिंधी प्रीमियम लीग का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ महापौर रामू रोहरा द्वारा सिंधी समाज के ईष्टदेव झूलेलाल के चलचित्र में माल्यापर्ण व आरती के पश्चात किया गया। इस प्रतियोगिता का यह दूसरा वर्ष है लेकिन इसकी ख्याति पूरे प्रदेश में फैल चुकी है।उन्होंने इस आयोजन के लिए सामाजिकजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिंधी समाज व्यापार के लिए प्रसिध्द है कहीं न कहीं दिनचर्या के चलते समाज शारीरिक गतिविधियों से दूर हो गया है लेकिन इस तरह का आयोजन उन्हें शारीरिक गतिविधियों के लिए आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है इसलिए व्यापार के साथ स्वास्थ्य का भी उचित देखभाल करें। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!