Uncategorized

डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान निर्माण में अहम योगदान है - विधायक ओंकार साहू

डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्त्रोत है – आकाश गोलछा

धमतरी। कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर के अंबेडकर चौक पहुंचकर नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। विधायक ओंकार साहू ने कहा की डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में बड़ा योगदान रहा है। वह एक महान समाज सुधारक और विद्वान थे, जिनकी वजह से उन्हें संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ था, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने संविधान में सभी को समान अधिकार देकर देश के हर वर्ग के लिए न्याय सुनिश्चित किया। पूर्व महापौर विजय देवांगन ने कहा की डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर उनके सामाजिक शैक्षणिक और आर्थिक विचारों को स्वीकार करना होगा और समाज में उनके द्वारा कही गई बातों को मनन कर समता ,समानता और न्याय की भावना भारत की सामाजिक संरचना में शामिल कर भारत को आगे बढ़ाना है। शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा की भारतवर्ष को गर्व है की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान पूरे विश्व को ज्ञान देता है। इस दौरान मोहन लालवानी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस सूर्यप्रभा चेटियार, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद सुमन मेश्राम, पूर्व पार्षद संजय डागौर, सोमेश मेश्राम, रामनाथ यादव, कुशल देवांगन, रमेश देवांगन, सूरज पासवान, अविनाश वाल्मीकि, प्रवीण साहू, डिम्पल सिन्हा, गणेश्वरी कामड़े, भोजराज यादव, पालू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!