Uncategorized

विद्यार्थी जीवन मे बच्चों में सीखने की जिज्ञासा और जुनून होता है जिससे वे लक्ष्य कि प्राप्ति कर सकते हैँ -अरुण सार्वा

हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रोजेक्ट की जानकारी ली।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन की शुरुआत प्राथमिक स्तर से होती है, जहां बच्चों में सीखने की जिज्ञासा और जुनून होता है। इसके बाद माध्यमिक और उच्चतर स्तर आता है, जो जीवन में आगे बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। यदि इस समय विद्यार्थी मन लगाकर अध्ययन करें तो वे अपने लक्ष्य चाहे नौकरी हो या व्यवसाय को अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में अध्यक्ष शाला विकास समिति जन्मजय साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा नागेंद्र बोरझा, अध्यक्ष ग्राम व्यवस्था समिति गिरवर भंडारी, प्राचार्य अग्रवाल मैडम, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोड़रा के प्राचार्य बोरझा सर, शाला विकास समिति सदस्य महेश साहू, हेमलता साहू, मनोज पटेल, पेमन कश्यप, पंच लक्ष्मीनाथ ध्रुव, लव कुमार साहू, मुलेश ध्रुव, नंद ध्रुव, शशि भूषण, खेमराज साहू सहित सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!