Uncategorized

भखारा में उप पंजीयक कार्यालयों की मंजूरी, नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत, नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने जताया विधायक अजय चंद्राकर का आभार

प्रदेश में आम नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन से जुड़ी सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है।रजिस्ट्रीकरण अधिनियम–1908 के तहत धमतरी जिले के भखारा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तहसील मुख्यालय लवन तथा बिलासपुर जिले के सकरी और राजकिशोर नगर में चार नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन नए उप पंजीयक कार्यालयों के खुलने से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन कार्यों के लिए दूर स्थित जिला मुख्यालयों तक नहीं जाना पड़ेगा। कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के सोच और दूर दृष्टि के अनुरूप उनके प्रयास पर भखारा तहसील की बहु प्रतीक्षित मांग उन्होंने समय पर पूरी करवा दी है।ग्रामीणों के समय खर्च सबकी बचत होगी।इससे समय और धन दोनों की बचत होगी, भीड़ में कमी आएगी और पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की भी संभावना है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन की सेवाएं नागरिकों तक उनके निकटतम स्तर पर पहुंचें। नए उप पंजीयक कार्यालयों की स्वीकृति से आम जनता को पंजीयन संबंधी कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी।वित्त एवं वाणिज्य कर पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि सरकार नागरिक सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने कहा कि पंजीयन विभाग द्वारा ऑटो डीड जनरेशन, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, घर बैठे रजिस्ट्री, स्वतः नामांतरण, कैशलेस भुगतान और डिजिलॉकर एकीकरण जैसे 10 नवाचार लागू किए गए हैं, जिनका लाभ अब इन क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा।
क्षेत्र के निवासी गण, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों में सभी में हर्ष का भाव है। भखारा-भठेली नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन विधायक प्रतिनिधि हरख जैन उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित समस्त पाषर्दगण ने हर्ष जताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!