Uncategorized

विष्णुदेव साय सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित कर रही है – नागेन्द्र शुक्ला

नगरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने साय सरकार के अब तक के कार्यकाल को बताया उपलब्धियों से भरा


धमतरी। नगरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला ने साय सरकार के अब तक के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताया है। उन्होने छत्तीसगढ़ की जनता का आभार जताया है। आगे कहा कि जनता ने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को अपना प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में जनता के विश्वास की ही जीत थी। सपनों और उम्मीदों की थी। नागेन्द्र शुक्ला ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि हमारी सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी।
नागेन्द्र शुक्ला ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतरी है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। राज्य व केन्द्र की डबल इंजन सरकार ने सभी मोर्चो पर सफलता अर्जित करने के बाद अब नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जनता जीताकर विकास के कार्य में नया इंजन जोड़ा है। धमतरी जिले सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को अभूतपूर्व जीत मिली है। भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता के उम्मीदों पर खरा उतर रहे है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!