Uncategorized

लगातार बारिश में भी आमापारा वार्ड में नहीं हुआ जलभराव

पार्षद विजय मोटवानी की सक्रियता बनी राहत की वजह

समय पर नालियों की सफाई से टला जलभराव का खतरा, वार्डवासियों ने की कार्यशैली की सराहना

धमतरी। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां कई नदी-नाले उफान पर हैं और शहर के अनेक वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी रही, वहीं आमापारा वार्ड इस बार पानी सड़क पर महज कुछ मिनटों में ही निकासी हो गया। हर वर्ष बरसात में सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले इस वार्ड में इस बार जलनिकासी व्यवस्था बेहतर रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। वार्डवासी इसका श्रेय पार्षद विजय मोटवानी की सक्रियता, सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई को दे रहे हैं। वार्डवासियों के अनुसार पिछले वर्षों में थोड़ी देर की तेज बारिश होते ही कई घरों में पानी घुस जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बार लगातार झमाझम बारिश के बावजूद जलभराव केवल कुछ समय के लिए ही रहा। समय पर पानी की निकासी होने से किसी भी घर में पानी प्रवेश नहीं कर पाया।
बारिश के दौरान पार्षद विजय मोटवानी लगातार वार्ड में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं नालियों का निरीक्षण किया और जहां-जहां प्लास्टिक की झिल्लियां व अन्य कचरा जमा मिला, वहां तत्काल सफाई करवाई। नालियां साफ होते ही पानी का बहाव सुचारु हो गया और जलभराव की स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया। वार्ड के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पार्षद की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई जाती, तो इस बार भी कई घरों में पानी भर जाता। पार्षद की तत्परता और मौके पर मौजूद रहकर किए गए प्रयासों से वार्ड को बड़ी राहत मिली।
वार्डवासियों ने कहा कि विजय मोटवानी केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर संकट की घड़ी में वार्डवासियों बीच खड़ा रहता है। चाहे जलभराव की समस्या हो, सफाई व्यवस्था हो या अन्य कोई जनसमस्या, वे हमेशा तत्परता से समाधान कराने का प्रयास करते हैं। आमापारा वार्ड के नागरिकों का मानना है कि जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान विपरीत परिस्थितियों में होती है। इस वर्ष की भारी बारिश के दौरान पार्षद विजय मोटवानी ने जिस तरह मौके पर रहकर जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा, उससे वार्डवासियों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों और जनसेवा का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!