Uncategorized

छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा का नया बस स्टैण्ड के पास हुआ भव्य व आत्मीय स्वागत

पहुंचे हाईवे चैनल के जिला कार्यालय, की गणमान्य नागरिकों से सौंजन्य भेंट


धमतरी। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड नीलू शर्मा आज धमतरी प्रवास पर रहे। वे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर लगभग 11.45 बजे धमतरी के नया बस स्टैण्ड के पास पहुंचे। जहां हाईवे चैनल के जिला कार्यालय में उनका भव्य व आत्मीय स्वागत किया गया।


जैसे ही श्री शर्मा की कार पहुंची आतिशबाजी, पटाखे व ढोल नंगाड़े बजाकर उनका भव्य स्वागत गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। श्री शर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया गया। आत्मीय स्वागत से श्री शर्मा भाव विभोर हो गये और सभी का आभार माना। इस दौरान श्री शर्मा ने सभी से भेंटकर परिचय जाना।

कुछ देर रुककर जलपान ग्रहण किया फिर कलेक्टर कार्यालय धमतरी में आयोजित पर्यटन मंडल की बैठक में सम्मिलित होंने रवाना हुए।

स्वागत के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अमरचंद जैन, राजु लुंकड़, आशीष जैन (मिन्नी), महेन्द्र खण्डेलवाल, डॉ अंनत दीक्षित, हुकुमचंद जैन, रानू डागा, डॉ आदित्य रावत, शैलेष खण्डेलवाल, दिनेश लोढ़ा, देशांत लोढ़ा, मनीष चन्द्राकर, सचेत पारख, बाबा भाई, भूरचंद दुग्गड़, पंकज कांकरिया, गुड्डू कवाड़, ललित मानिक, बंटी ठक्कर, नरेन्द्र गोलछा, गौरेश शाह, श्री भल्ला,  जयंती लुकड निलेश नाहर आनंद गुप्ता राहुल मितेश राखेचा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!