Uncategorized

धमतरी के नन्हे सितारे” कार्यक्रम — बाल दिवस पर नन्हे बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा मंच

नन्हे सितारे” चमकेंगे अपनी प्रतिभा के साथ!

धमतरी, 10 नवंबर 2025/ जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग धमतरी द्वारा बाल दिवस के अवसर पर “धमतरी के नन्हे सितारे” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 6 वर्ष तक के नन्हे बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम में पेंटिंग, नृत्य, गायन जैसी प्रतियोगिताओं के साथ अन्य विशिष्ट प्रतिभा वाले बच्चे भी भाग ले सकेंगे। आयोजन तीन चरणों में होगा —
1️⃣ आंगनबाड़ी/स्कूल स्तर पर – 11 नवंबर 2025
2️⃣ सेक्टर स्तर पर – 12 एवं 13 नवंबर 2025
3️⃣ परियोजना स्तर पर – 14 नवंबर 2025
इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में करवा सकते हैं। इस बाल दिवस पर “धमतरी के नन्हे सितारे” चमकेंगे अपनी प्रतिभा के साथ!

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!