Uncategorized

धमतरी को गौरवान्वित करने वाली शिक्षिका प्रीति एवं एमबीबीएस में चयन होने वाले निखिल को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी शुभकामनाएं

धमतरी- आकाशगंगा कॉलोनी, धमतरी के निवासी एवं शिक्षक दीपेन्द्र साहू के सुपुत्र चि. निखिल साहू का चयन प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू शासकीय मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु होने पर समूचे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। निखिल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई है।इसी प्रकार, कोलियारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती प्रीति शांडिल्य को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कि धमतरी जिले के लिए एक गौरव की बात है। इन दोनों गौरवशाली उपलब्धियों पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने संबंधित परिवारों के निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने चि. निखिल साहू और शिक्षिका श्रीमती प्रीति शांडिल्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके निरंतर प्रगति की कामना की। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि हमारे युवा और शिक्षक प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे उदाहरण समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं। इस अवसर पर शहर मंडल पूर्व अध्यक्ष विजय साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिन्दूजा, भाजयुमो शहर मंडल उपाध्यक्ष दौलत वाधवानी, देवेश अग्रवाल,सुरज शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा प्रेमी एवं मोहल्लेवासी भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!