Uncategorized

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा – कांग्रेस

लगातार सम्मेलनो, कार्यक्रमो के माध्यम से किया जा रहा मंथन

चुनाव पूर्व टटोला जा रहा कार्यकर्ताओं का मन, जीताउ प्रत्याशी की हो रही तलाश
धमतरी। साल के अंत तक विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने है। ऐसे में चुनाव को अब कुछ महीने ही शेष रह गये है। इसलिए प्रदेश के दो मुख्य राजनीतिक पार्टी भाजपा व कांग्रेस द्वारा चुनावी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। जिसके तहत लगातार दौरा सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से न सिर्फ अपनी जमीनी स्थिति से वाकिफ हो रही बल्कि अपने कार्यकर्ताओं का मन टटोल रही है। इस प्रयास के बीच जीताउ प्रत्याशी की तलाश भी जारी है।
ज्ञात हो कि कांग्रेस द्वारा संभाग स्तर पर विधानसभा सीटो में मंथन किया जा रहा। साथ ही अनेक कार्यक्रम जैसे, बूथ चलो अभियान, गौठान चलो अभियान, महाजनसम्पर्क अभियान हाथ से हाथ जोडो अभियान सहित अन्य अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें धमतरी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी व जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे है।
वहीं भाजपा द्वारा भी लगातार चुनावी तैयारियां की जा रही है। जिसके तहत जिले में भाजपा द्वारा व्यापारियों का सम्मेलन, लाभार्थियों का सम्मान कार्यक्रम किया गया। जिसमें नये युवाओं का भाजपा प्रवेश भी कराया जा रहा है। वहीं हाल ही में भाजपा द्वारा गौठानों की दुर्दशा बयां करने अभियान चलाया गया इसके पश्चात वर्तमान में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क कर भाजपाई जनता से समर्थन मांग रहे है। साथ ही उन्हें मोदी सरकार की योजनाओं से अवगत कराकर उपलब्धि गिना रहे। भाजपा के केन्द्रीय नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर है। ऐसे में भविष्य में धमतरी जिले में भी वरिष्ठ नेताओ ंका कार्यक्रम संभव हो सकता है। बता दे कि ऐसे राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा – कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव पूर्व एकजुट करने का प्रयास कर रही है। साथ ही चुनाव के दौरान टिकट वितरण से उत्पन्न होने वाले असंतोष को रोकने पर भी चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!