Uncategorized

जलाराम बापा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत हुए विविध धार्मिक आयोजन


धमतरी। जलाराम बापा मंदिर ट्रस्ट द्वारा तेइसंवा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरी आस्था एवं उल्लास से मनाया गया। इसके तहत जलाराम बापा मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी। महोत्सव के तहत सुबह विशेष पूजा व नियमित आरती हुई। पश्चात दोपहर में हवन-पूजन, छप्पन भोग के बाद महाआरती हुई। इसके उपरांत भंडारा सहित अन्य विविध कार्यक्रम हुए। इसमें लोगो ने भाग लेकर अपने अंदाज में आस्था प्रकट की। शाम को जलाराम सत्संग मंडली द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। पश्चात आरती उपरांत महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। भक्त अरुण मिराणी, केतन रायचुरा, अनिल गांधी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जलाराम बापा को 250 किलो आम मनोरथ विधिवत किया गया। इसे बाद में भक्तों को वितरण किया गया। इस मौके पर हर्षद भाई मेहता, पप्पू लोहाना, आदित्य कोठारी, गौरव लोहाना, संतोष मुछाला, राजेश हरखानी, शरद लोहाना, प्रदीप मिराणी, मयूर रायचुरा, अशोक मोदी, राकेश लोहाना, वंदना बेन मिराणी, मंजू बेन, चंद्रिका बेन, रेखा लोहाना, मीना गांधी, कल्पना, ज्योत्सना साधना रायचुरा, दिव्या रायचुरा एवं अन्य भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!