Uncategorized

शादी के 3 महीने बाद ही चरित्र शंका मे पति ने की थी पत्नी धारदार हथियार से की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

धमतरी। लोक अभियोजक गितेश प्रजापति ने बताया कि कोटपारा नगरी में 10 जून की सुबह 11 बजे करीब आरोपी पति धनेश्वर पटेल 26 वर्ष ने घर के कमरे में अपने पत्नी मिनाक्षी पटेल की हंसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।आरोपी के माता,पिता भी घटना के वक्त कहीं बाहर गए थे। उसी दौरान पति ने पत्नी की हत्या कर दी।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।घटना के तीन माह पूर्व आरोपी और मृतक की शादी हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद आरोपी ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।मृतिका का मायका मुजगहन धमतरी है। इस मामले में प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धमतरी मोहन सिंह कोर्राम ने फैसला सुनाते हुए धनेश्वर पटेल को आजीवन कारावास और 500 रु अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं चुकाने पर 3 महीना अतिरिक्त करावास भुगतना होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!