Uncategorized

बस्तर रवाना होने से पहले कुरूद में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का पड़ाव, भगत-बैज-महंत का स्वागत

बारिश प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा, जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर रणनीति बनाने के संकेत

वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर के नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

कुरुद। बस्तर प्रवास पर निकले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का कुरूद में स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव सिंह भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का काफिला कुरूद के साधा चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। साधा चौक स्थित नीलम चंद्राकर प्रतिष्ठान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर और नारेबाजी के साथ नेताओं का स्वागत किया। बस्तर रवाना होने से पहले कांग्रेस नेताओं का कुरूद में यह संक्षिप्त पड़ाव रहा।
बारिश प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा
स्वागत के बाद हुई संक्षिप्त चर्चा में प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह भगत ने बस्तर प्रवास के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया जाएगा और वहां की जमीनी स्थिति को समझने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बस्तर के जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर भी पार्टी की आगामी रणनीति की बात कही। भगत के अनुसार इन मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
प्रदेश से लेकर स्थानीय नेतृत्व तक मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभात मेघावाले, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला, आशीष शर्मा, योगेश साहू, नरेंद्र सोनवानी, रविन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!