Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक रिटायरीज एसोसिएशन की धमतरी इकाई का गठन

सुभाष गुप्ता अध्यक्ष, अवध राम साहू सचिव, सनत कोसरिया बने कोषाध्यक्ष


धमतरी। 31 मई को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की एक संयुक्त बैठक धमतरी में आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक रिटायरीज एसोसिएशन की धमतरी इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस बैठक में सुभाष गुप्ता को अध्यक्ष, अवध राम साहू को सचिव, सनत कोसरिया को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार साहू को उपाध्यक्ष, और नारायण राम नेताम को उपसचिव चुना गया। इसी प्रकार, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्तिक राम रामटेके और नितिन राठौड़ का चयन किया गया, जबकि के एल सोनी को प्रचार मंत्री बनाया गया। यह कार्यक्रम रायपुर से पधारे प्रदेश अध्यक्ष पीके राघव, कोषाध्यक्ष आर एस ठाकुर,सुनील गुप्ता ,उत्तम धर और संरक्षक एस पी दास की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में, प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष पीके राघव ने अपने संबोधन में संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!