Uncategorized

चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार


धमतरी। सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर रत्नाबांधा धमतरी के पास एक युवक चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। वह हाथ में लोहे का बटंची चाकू हवा में लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था। आरोपी तामेश्वर नागरची पिता स्व.दिनेश नागरची 19 वर्ष निवासी रत्नाबांधा पी.जी.कॉलेज मोड़ धमतरी है। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटंची चाकू जप्त किया गया। इस पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!